ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है जिस कारण आम आदमी की जेब ढीली कर दी है। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल की कीमतों के कारण कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ भारत बंद का ऐलान किया है।
आज पुरे देश में भारत बंद किया गया है इस दौरान कांग्रेस पार्टी के साथ कई विपक्ष पार्टियों ने इस बंद का समर्थन किया है।
गौरतलब है कि इस बंद के दौरान कई जगहों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कई राज्यों में उत्पात मचाया है। जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई है।
सूत्रों से पता चला है कि बिहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिंसक रूप दिखाते हुए आगजनी की और साथ ही ट्रेनों को भी रुकवाया गया।
इसी बंद के कारण बिहार के जहानाबाद में एक 2 साल की बच्ची की मौत भी हो गई है।
मुबंई में भी कुछ इस तरह का माहौल नजर आया वहां पर भी जबरन दुकानों को बंद करवाया गया। इसी बीच गुजरात में भारत बंद के दौरान कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया है।
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और अन्य विपक्षी नेताओ के साथ दिल्ली में रामलीला मैदान में धरने पर बैठे हुए है।









