ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: श्री हरमंदिर साहिब में श्री गुरू ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व के मौके पर रौनके लगी हुई है। इस दौरान श्री हरमंदिर साहिब को बहुत अदभूत तरीके से सजाया गया है। साथ ही गुरूद्वारा रामसर जी से एक विशाल नगर कीर्तन सजाया गया।
बता दें कि हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्री हरिमंदिर साहिब में श्री गुरू ग्रंथ साहिब के भव्य दर्शन कर रहे है। श्री हरिमंदिर साहिब को 80-80 तरह के विदेशी फूलों के साथ सजाया गया है। जिस कारण श्री हरिमंदिर साहिब का नजारा बहुत ही अदभूत नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि सिखों के पांचवें गुरू श्री गुरू अर्जन देव जी ने श्री हरिमंदिर साहिब में पहली बार श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश किया था जिस कारण हर साल इस दिन विशाल नगर कीर्तन सजाया जाता है। जिस कारण इस दिन यहां पर रौनके लगी रहती है।





