ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान की तरफ से श्री गुरूनानक देव की जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर श्री करतारपुर साहिब का कॉरिडोर खोलने के लिए तैयार हो गया है। जिस कारण स्थानिक मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान का धन्यवाद किया। इसके अलावा सूत्रों से ये भी पता चला है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिख कर ये रास्ता खुलवाने की भी अपील की।
सूत्रों से पता ये भी पता चला है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्र में लिखा कर कहा है कि पाकिस्तान दस्तक दे रहा है और अब भारत सरकार को भी दरवाजे खोल कर सिखों की 70 साल का सपना पूरा करना चाहिए। सात ही सिद्धू ने अपील करते हुए कहा कि पाकिस्तान कॉरिडोर खोलने के लिए राजी हो गया है तो भारत सरकार को भी अपना कदम आगे बढ़ाना चाहिए।

