कांग्रेसी विधायक के साथी ने दो पुलिस मुलाजिमों को गाड़ी से कुचला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हल्का खेमकरन साहिब में मशहूर तस्कर सारज दासूवाल ने अमरकोट के चौक में दो पुलिस को अपनी गाड़ी से कुचल देने का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हल्का खेमकरन साहिब में मशहूर तस्कर सारज दासूवाल ने अमरकोट के चौक में दो पुलिस को अपनी गाड़ी से कुचल देने का मामला सामने आया है। सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेसी विधायक सुखपाल भल्लर का साथी बताया जाने वाला सारज दासूवाल ने दो पुलिस मुलाजिमों को अपनी गाड़ी से कुचल दिया। बताया जा रहा है कि सारज अपनी गाड़ी पर सवार होकर बोर्डर वाले रास्ते से आ रहा था।

car

जिस कारण पुलिस ने गाड़ी को रोकने के लिए इशारा किया पर सारज रूका नहीं अपनी कार को दो पुलिस मुलाजिमों के ऊपर से ले जाने की कोशिश की, अपनी इस कोशिश के जरीए सारज पुलिस के मुलाजिमों को दूर तक घसीटते हुए ले गया। सूत्रों से ये भी पता चला है कि सारज अपनी कार से एक बैग लेकर फरार हो गया है जिस कारण बैग में हेरोइन और अवैध हथियार होने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों का ये भी कहना है कि इन हथियारों को पाकिस्तान से मंगवाए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *