ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला के एक सोशल मीडिया ग्रुप पंचकूला मंथन में बीते 30 अगस्त की रात को बीजेपी के युवा मोर्चा के तत्कालीन जिला उप प्रधान अमित गुप्ता की ओर से पॉर्न वीडियो डालने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है | मामले में अब कांग्रेस की ओर से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता को भी घेरा जा रहा है |
पूर्व मेयर और हरियाणा महिला कांग्रेस की सीनियर वाईस प्रेजीडेंट उपिंदर कौर आहलुवालिया और उनके पति का कहना है कि विधायक के खास पर मामला दर्ज होने के बाद अपने आप को बचाने के लिए ज्ञानचंद की ओर से और बीजेपी जिला प्रधान दीपक शर्मा की ओर से उसका इस्तीफा लिया गया, लेकिन अभी भी अंदर खाते उसकी पूरी मदद की जा रही है |
आपको बता दें कि मामले को लेकर 31 अगस्त को पंचकूला में कांग्रेस की महिला नेता रंजीता मेहता की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई | जिसके बाद अमित गुप्ता के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्त तहत मामला दर्ज किया. और अब पूरे में सियासत भी रफ्तार पकड़ती दिख रही है |
