ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब लगातार तेज रफ्तार लोगों की जिदंगी तबाह कर रहा है इसके बावजुद भी लोग अपने वाहनों की रफ्तार कम नहीं कर रहे है और दर्दनाक हादसे का शिकार हो रहे है। ऐसा ही मामला अमृतसर से सामने आया है जहां पर तेज रफ्तार के कारण दो कारों के बीच आपस में टक्कर हो गई।
ये टक्कर इतनी भयानक थी कि दो कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि दोनों कारों में से एक कार सड़क के दूसरी तरफ जा कर पलट गई।
गणीमत ये रही कि इस भयानक हादसे में किसी की भी जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। सूत्रों से ये भी पता चला है कि हादसे का शिकार हुई कारों में से एक कार किसी नेता की बताई जा रही है। घटना वाली स्थान पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


