साढे बारह लाख की अंगूठी को वापिस कर पंजाबी नौजवान ने कायम की ईमानदारी की मिसाल !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विदेश में पंजाबियों की ईमानदारी के चर्चे होते रहते है। जिससे विदेश में भी पंजाबियों ने अपनी अलग पहचान बनाई हुई है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विदेश में पंजाबियों की ईमानदारी के चर्चे होते रहते है। जिससे विदेश में भी पंजाबियों ने अपनी अलग पहचान बनाई हुई है। ऐसा ही एक और पंजाबी नौजवान का नाम सामने आया है। जिसकी ईमानदारी के चर्चे ऑस्ट्रेलिया में हो रहे है। पंजाबी नौजवान बलवंत सिंह ढिल्लों ने अपनी कार में बैठी सवारी की कीमती अंगूठी को वापस देकर पंजाबियों की ईमानदारी का सबूत दिया है।

ring

बता दें कि बलवंत सिंह ऑस्ट्रेलिया में टेक्सी चलाता है। एक सवारी को उसने अपनी टेक्सी में बिठाया और सवारी को उसकी मंजिल तक पहुंचा दिया। पर इसी बीच सवारी अपनी कीमती अंगूठी को पंजाबी नौजवान की टेक्सी में भूल गया पर ये अंगूठी कीमती होने के साथ साथ बहुत ही ज्यादा जरूरी भी थी। टैक्सी में भूली गई अंगूठी शादी की अंगूठी थी। जब पंजाबी नौजवान की नजर टैक्सी मं पड़ी अंगूठी पर पड़ी तो उन्होने इसकी जानकारी अपनी कंपनी को दी। जिसके बाद पंजाबी नौजवान ने सवारी के साथ संपर्क कर उसको अंगूठी वापिस कर दी।

punjabi youth

वहीं दूसरी तरफ अंगूठी हासिल कर उक्त व्यक्ति ने कहा कि ये अंगूठी उसकी शादी की है। जिसको प्राप्त कर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। गौरतलब है कि अंगूठी को प्राप्त कर विदेशी व्यक्ति ने बलवंत को इनाम देना चाहा पर उन्होने इस काम को अपना फर्ज समझ कर इनाम लेने से मना कर दिया। बलवंत सिंह फिरोजपुर के गांव सुर सिंह वाला का रहने वाला है और ऑस्ट्रेलिया में वो टैक्सी चलाते है। अंगूठी भारतीय रुपयों के अनुसार साढे बारह लाख की बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *