ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बठिंडा पुलिस ने लूटपाट करने वाले गैंग के 9 सदस्यों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार, 5 मोटरसाइकिल, एक कार, 1 लाख 37 हजार रुपये और 3 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि एक गैंग सरहिंद नहर के किनारे बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्रयास करने वाला है।
जिसके बाद पुलिस ने देरी ना करते हुए अपना जाल बिछाया और गैंग के 9 सदस्यों को काबू कर लिया। गिरफ्तार हुए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कहा कि उन्होने लूटपाट की 12 वारदातों को अंजाम दे चुके है।
इनके अलावा पुलिस ने ये भी बताया इनके गिरोह के दो मैंबरो घटना वाली स्थान से फरार होने में कामयाब रहे। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


