ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तामिलनाडू में एक छात्रा ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी जिस पर कार्रवाई करते हुए उस छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि 25 साल की छात्रा कैनेडा में रिसर्च कर रही है और वो हवाई जहाज के जरिए वापस आ रही थी और उस छात्रा के आगे वाली सीट पर बीजेपी प्रधान सुंदरराजन की बैठे थे। इसके बाद छात्रा ने बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
इसके बाद फ्लाइट से उतर छात्रा और सुंदरराजन के बीच बहस भी हो गई थी। ये मामला यही नहीं थमा सूत्रों से पता चला है कि छात्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसी के चलते छात्रा को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जिसके बाद ये मामला काफी गर्मा गया है। क्योकि विरोधी पार्टी छात्रा की गिरफ्तारी पर निंदा कर रहे है और साथ ही उसकी रिहाई की भी मांग कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ सुंदरराजन का कहना है कि छात्रा के द्वारा इस तरह का व्यहार करना कोई आम बात नहीं जरूर इसके पीछे किसी संगठन का काम है।

