ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के सिविल सचिवालय के मुलाजिम ने पंजाब सरकार के खिलाफ अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होने कांग्रेस पार्टी के मैनिफेस्टो को मात्र 25-25 पैसे में बेचा.। इतना ही नहीं मुलाजिमों ने इन मेनिफेस्टो पर पकौड़े भी रख कर खाएं।
वहीं दूसरी तरफ इस मामले पंजाब सिवल सचिवालय के प्रधान सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि इस मेनिफेस्टो के जरीए कांग्रेस सरकार ने पंजाब में अपनी कांग्रेस बनाई थी
https://www.youtube.com/watch?v=ONajYcaV16A&feature=youtu.be
इस दौरान उन्होने कई अहम वादें किए थे पर अब इन वादों का कांग्रेस सरकार को कोई लेना देना नहीं जिस कारण ये मेनिफेस्टो भी रद्दी हो गई है।
इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा कि मुलाजिमों के साथ पंजाब सरकार ने किए हुए वादों को पूरा नहीं किया है जिस कारण वो पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शन कर रहे है मुलाजिमों ने चेतावनी दी है कि यदि पंजाब सरकार उनकी मांगो पूरा नहीं करेंगी तो वो 6 सितंबर को चेतना मार्च निकालेंगे।


