ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली सिख कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह जीके अमेरिका दौरा कर भारत वापिस आ गए है। बता दें कि न्यूयार्क और कैलिफोर्निया में जीके पर खालिस्तानी समर्थकों ने जानलेवा हमला किया था। इस मामले में उन्होने अपना बड़ा बयान दिया है।
सूत्रों से पता चला है कि सिख कमेटी के प्रधान जीके ने कहा है कि उन पर हुए जानलेवा हमले के बाद भी वो विदेश फिर जाएगे। साथ ही उन पर हुए हमले के मामले को भारत की विदेश मंत्रालय से बात भी करेंगे।
सूत्रों से ये भी पता चला है कि जीके ने अपने बयान में कहा है कि सिख्स फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ISI एजेंट है साथ ही उन्होने ये भी कहा कि सिख्स फॉर जस्टिस के द्वारा किए गए इस तरह के हमला गलत है। सिख्स फॉर जस्टिस ने ये भी कहा कि वो किसी से भी नहीं डरते क्योकि उनके साथ पूरी कौम खड़ी हुई है।


