पंजाब सरकार ने जारी किए आदेश, सीसीटीवी की निगरानी में होंगे पंजाब के धार्मिक स्थान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  अब पंजाब के धार्मिक स्थानों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी | प्रदेश में बढ़ रही बेअदबी की घटनाओं के चलते पंजाब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  अब पंजाब के धार्मिक स्थानों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी | प्रदेश में बढ़ रही बेअदबी की घटनाओं के चलते पंजाब सरकार ने यह फैसला लिया है | पंजाब सरकार ने ग्राम पंचायतों और नगर निगमों को सभी गुरुद्वारों, मस्जिदों, मंदिरों, और चर्च की इमारतों के आस-पास सीसीटीवी लगाने का आदेश जारी किया है | साथ ही गांव के प्रमुख स्थानों और नगर निगमों की सीमा के अंदर सीसीटीवी लगाने का आदेश दिया है |

पंजाब सरकार के  प्रवक्ता ने बताया कि यह फ़ैसला राज्य में धार्मिक स्थानों के नज़दीक सुरक्षा को और मज़बूत करने और राज्य की अमन शान्ति को भंग करने वाली अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए लिया गया है | आपको बता दें हाल ही में पंजाब विधानसभा में बेअदबी की घटनाओं के दोषियों को उम्र कैद की सज़ा का विधेयक पास हो चुका है |

Watch Video

https://youtu.be/JFpCd6cvPlc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *