ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश को कैसलैस बनाने की मुहिम में आज हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने हिसार की लुवास यूनिवर्सिटी में इंडिया पोस्ट पेयमेंट बैंक आपका बैंक आपके द्वारा लॉन्च की | जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों का जाल बिछेगा | कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य जो लोग अब तक बैंकिग योजनाओं से वंचित रह गए उन तक बैंकिग सेवा पहुचानी है | यदि कोई व्यक्ति बिना बिल के सामान खरीद रहा है और उसको ये बहम है कि वो पकड़ा नहीं जाएगा तो उसे इन्कमटैक विभाग की ओर से नोटिस आ जाएगा |
उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में एक लाख 60 हजार ट्रकों का रिकार्ड कम्प्यूटर पर दर्ज है जो 50 हजार रुपये से ज्यादा का माल इधर से उधर ट्रास्फर करते हैं | कम्पयूटर की सहायता से ये पता लग जाता है कि किस ट्रक से माल आया या फिर गया है |अभिमन्यु ने कहा कि कैसलैस ट्रांलेक्शन देश को बहुत उंचाईयों पर लेकर जाएगा | इससे भारत फिर से सोने की चिडिय़ा बनने का काम करेगा |
Watch Video
https://youtu.be/bUyk7I-97AE
