ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोलन में एक पिता ने सारी हदों को लांघते हुए अपनी बेटी को ही अपनी हवस का शिकार बना डाला | इस बात का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित नाबालिग बेटी ने इस घटना की जानकारी अपने अध्यापक को दी | अध्यापक ने दिल को हिला देने वाले घटना की जानकारी तुरंत लड़की की माता और पुलिस को दी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पिता को गिरफ्तार कर लिया | मिली जानकारी के अनुसार पिता करीबन तीन महीनों से अपनी बेटी को अकेला पा कर बाप बेटी के रिश्तों को तार तार कर रहा था |
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी का रहने वाला व्यक्ति अपनी बेटी के साथ पिछले काफी समय से दुष्कर्म कर रहा था | जिसके बारे में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई | पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है |
बेटी सबसे ज़्यादा सुरक्षित अपने घर को मानती है और वह घर में सबसे ज़्यादा पिता की ही लाड़ली होती है लेकिन अगर पिता ही हैवान बन कर अपनी बेटी को ही नोचने लगे तो आखिर बेटियां अपने आप को कैसे सुरक्षति महसूस करेंगी | ऐसी घटनाएं जो मानवता को शर्मसार करती है वहीँ पाक और पवित्र रिश्तों को भी कलंकित करती है इस लिए ऐसी घृणित घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए |



