ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: माझा और मालवा को जोड़ने वाला 1 किलोमीटर सतलुज दरिया पर बना पुल खस्ता हो चुका है | यह पुल गढ़शंकर से श्री आनंदपुर साहिब को जाता है | आपको को बता दें कि इसी मार्ग से होकर ही पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहब, कीरतपुर साहिब धार्मिक स्थल श्री नैना देवी, बाबा बालक नाथ के लिए जाते है | लेकिन इस पुल की खस्ता हालत होने के कारण श्रद्धालु इस मार्ग से गुजरने से कतराते हैं | क्योंकि इस पुल पर सैकड़ों के हिसाब से बड़े-बड़े गड्ढे हैं और जहां तक की इस के निचले पिलर भी दिखाई देने लगे हैं|
इस का कारण सतलुज दरिया के आसपास सैकड़ों के हिसाब से लगे हुए क्रेशर हैं | जिस के कारण इस दरिया और पुल के आसपास नाजायज माइनिंग होती है और दूसरा मुख्य कारण पुल के ऊपर से सैकड़ों के हिसाब से ओवरलोड गाड़ियां ट्रक टिप्पर गुजरते रहते हैं जिससे पुल को नुकसान पहुंच रहा है | लोगों की मांग है कि इस पुल के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए प्रशासन को जल्द से जल्द इसके प्रति कार्य करना होगा |
Watch Video
https://youtu.be/ZdbwvytH6so
