ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक घर से परिवार के चार सदस्यों के शव मिले | जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के पटौदी इलाके के बृजपुरा गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गयी | मृतकों के सिर में भारी हथियार से हमला करने की आशंका जताई जा रही है |
मृतकों में एक साल की मासूम बच्ची भी है, तो वहीं घर की बहू का शव पंखे से झूलता हुआ मिला, उसके हाथ पर भी चोट के निशान हैं | फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |
Watch Video
