ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ में बार काउंसिल के पूर्व उपप्रधान की पत्नी ने जिला अदालत की पांचवी मंजिल से कूद खुदकुशी कर अपनी जान ले ली | वहीं पर कुर्सियों पर मृतका का हैंडबैग पड़ा मिला, जिसमें एक सुसाइड नोट था | आप को बता दें कि मृतका की पहचान सुनील कुमार की पत्नी सिम्मी के रूप में हुई है |
घटना का पता उस समय लगा जब अदालत परिसर में रात के समय ड्यूटी पर तैनात चौकीदार जब ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचा तो वहां उसने बेहोश पड़ी महिला को देख लेकिन जब पास पहुंचा तो खून निकला देखकर घबरा गया | चौकीदार ने तुरंत बार काउंसिल के प्रधान अशोक को महिला की सूचना दी और फिर यूटी पुलिस को सूचित किया गया | पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फॉरेंसिक टीम के एक्सपर्ट्स को बुलाया और पुलिस टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर खून के नमूने उठाए |
Watch Video
https://youtu.be/Kxf28A35Lko
