ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राखी के पवित्र त्योहार के दौरान जहां सभी बहन अपने भाईयों को राखी बांध कर खुशी मना रहे थे और बहनें अपने भाईयों की लंबी आयु की कामना कर रही थी तो वहीं एक ऐसा भाई भी था जिसने परेशानी के चलते आत्महत्या कर ली।
बता दें कि तलवंडी साबो में एक बलदेव सिंह नाम का व्यक्ति मजदूरी करता था और काफी समय से वो काफी परेशान चल रहा था।
इसी परेशानी के चलते उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


