सीआईए को मिली बड़ी कामयाबी, कार चोर गिरोह का भंडाफोड़

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा जिले की सीआईए सिरसा पुलिस ने एक अंतर्राजीय शातिर कार चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुऐ चोरी हुई 8 कारें बरामद करने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा जिले की सीआईए सिरसा पुलिस ने एक अंतर्राजीय शातिर कार चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुऐ चोरी हुई 8 कारें बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है | पकड़े गए आरोपियों की पहचान चरणजीत निवासी रामा मंडी, मनदीप उर्फ दीप निवासी अनूप नगर जिला बठिंडा व सिमरजीत उर्फ जीत निवासी  कीकर दास मोहल्ला बठिंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में अभियोग दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है |

Sirsa Thieves

डीएसपी रविंदर सिंवर ने बताया कि सीआईए सिरसा को सुचना मिली थी कि पंजाब के तीन युवक चोरी की स्विफ्ट कार बेचने के लिए ऑटो मार्किट सिरसा आये हुए हैं । सीआईए टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनों लड़कों को चोरी शुदा कार सहित दबोच लिया | डीएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा  थाना शहर सिरसा दर्ज करके पूछताछ की जा रही है | अब उन्हें अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की पहचान कर उन्हें काबू किया जा सके |

Sirsa Thieves

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *