ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इस बार पीएम मोदी ने 47वें बार मन का बात के जरिए लोगों को संबोधित किया । बता दे कि इससे पहले पीएम मोदी ने 29 जुलाई को ‘मन की बात’ कर देशवासियों को संबोधित किया था । पीएम मोदी ने सबसे पहले देशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई दी है साथ ही अगले सप्ताह में आने वाले कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की भी शुभकामनाएं दी ।
पीएम मोदी ने मन की बात में अटल जी को याद करते हुए कहा कि वह विशाल व्यक्तित्व का एक और पहलू, उसे सिर्फ स्पर्श करना चाहता हूं । जिसके बाद पीएम मोदी ने किसानों को याद करते हुए कहा कि इस बार मानसून किसानों के लिए नई उम्मीदे लेकर आता है लेकिन कभी-कभी ये विनाशकारी मानसून बाढ़ भी लाता है जो सबके लिए मुसीबत बन जाता है । मोदी ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के अस्वाशन दिया और कहा की पूरा देश बाढ़ से पीड़ित लोगों के साथ खड़ा है ।
Watch Video
https://youtu.be/XMabAmmv8qw

