ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पटियाला से एक ऐसा मामला सामने आया है जिस कारण खुनी रिश्ते शर्मसार हो गए है। मिली जानकारी अनुसार कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग लड़की को एक जिस्मफिरोशी का धंधा करने वाली महिला को बेच दिया। जिसके बाद जो हुआ वो बहुत ही दिल दहला देने वाला बताया जा रहा है।
बता दें कि करीब साढे चार महिने पहले एक पिता ने अपनी बच्ची को गलत कामों के लिए एक महिला को बेच दिया था। जब उस व्यक्ति से उसके घर वालों ने बच्चे के बारें में पुछा तो उसने बताया कि उसने अपनी बेटी को पार्लर के काम लिए भेजा हुआ है पर जब परिवार ने राखी के त्योहार के कारण व्यक्ति पर दबाव डाला तो उसने महिला को फोन कर अपनी बेटी को एक हफ्ते के लिए बुला लिया।
पर बच्ची की मुसिबत यही नहीं थमी घर बुला कर उसको नजरबंद कर दिया गया. पर बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए घर से भाग गई और अपनी साथ हुई वारदात को एक डॉक्टर को बताया। इसके बाद ये मामला पुलिस तक पहुंच गया। पीड़ित बच्ची ने अपने साथ हुई वारदात को पुलिस को बताया जिसेक बाद बच्ची के बयानों के बाद उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


