ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज हो चुका है | तय कार्यक्रम के मुताबिक सत्र का पहला दिन शोक सभा और श्रद्धांजलि सभा में खत्म हो गया | सत्र में मौजूद सभी सदस्यों ने सदन के अंदर एक मिनट का मौन रखा और इसके बाद सत्र का स्थगित कर दिया गया |
आपको बता दें कि 24 अगस्त से शुरू हो रहा ये सत्र 28 अगस्त तक चलेगा | लेकिन इस दौरान सदन का कामकाज महज दो दिन हो पाएगा | शनिवार और रविवार को सदन का अवकाश रहेगा | ऐसे में विपक्ष की मांग है कि सदन का सत्र बढ़ाया जाना चाहिए | इसके लिए पूर्व नेता विपक्ष सुखपाल खैरा ने सदन के बाहर सरकार के खिलाफ आवाज़ बुलंद की | खैरा ने सत्र को लेकर सरकार को खरी खरी सुनाई |
Watch Video
https://youtu.be/CAK1v_mp01E
