नशे के मकड़जाल में पंजाब, पठानकोट में पकड़े गए नशे के कारोबारी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे का मकड़जाल लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है | पठानकोट की डिवीजन नंबर 2 में पुलिस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे का मकड़जाल लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है | पठानकोट की डिवीजन नंबर 2 में पुलिस ने दो लोगों को 200 नशीले कैप्सूलों समेत काबू किया है | दोनों युवक नशा करने और बेचने का करते कारोबार करते थे |

पकड़े गए लोगों से से एक पठानकोट के पास पड़ते हिमचाल प्रदेश के गांव मोहटली का है और जबकि दूसरा पठानकोट की हाउसिंग बोर्ड कालोनी का रहने वाला है | दोनों के पास से नशे के 100-100 कैप्सूल बरामद हुए हैं |फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है |

बता दे कि अबोहर में नशे की ओवरडोज से एक नौजवान की मौत हो गई | अबोहर की जम्मू बस्ती का रहने वाला युवक चंडीगढ़ में नौकरी करता था और रक्षा बंधन के त्यौहार के मद्देनजर घर पर आया था | नशे की लालसा के चलते नौजवान ने आधी रात के समय पास में ही गुरुद्वारा साहिब को अपना ठिकाना बनाया और गुरुद्वारा साहिब के शौचालय में नशे के सेवन करने से उसकी तबियत खराब हो गई | जिसके बाद उसे स्थनीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अबोहर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया | जहाँ इलाज़ दौरान उसने दम तोड़ दिया |

overdose-blog

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *