ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का पाकिस्तानी आर्मी चीफ को गले लगाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले पर तृप्त राजिंदर बाजवा ने भी अपनी प्रतिकिया दी है। सूत्रों से पता चला है कि तृप्त राजिंदर बाजवा नवजोत सिंह के व्यवहार से नाखूश है।
साथ ही उन्होने ये कहा कि पाकिस्तान दौरे के दौरान सिद्धू ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ को गले लगाया था जिस कारण इससे शहीदों का अपमान हुआ है। साथ ही शहीदों के परिवार को दूख भी पहुंचा है। जिस कारण उनको मांफी मांगनी चाहिए। सिद्धू के द्वारा मांगी जाने वाली ये मांफी नहीं होगी बल्कि अपनी की हुई गलती का अहसास होगा। सूत्रों के अनुसार बाजवा का ये भी कहना है कि सिद्धू सीनियर नेता है इसलिए उनको खुद अहसास होना चाहिए की पाकिस्तानी चीफ को गले लगाकर उन्होने कितनी बड़ी गलती की है।
गौरतलब है कि सिद्धू पाकिस्तान इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में गए थे इस दौरान उन्होने पाकिस्तान आर्मी से भी मुलाकात की। साथ ही उन्होने पाकिस्तान चीफ को गले भी लगाया। इस बात पर सिद्धू ने सफाई देते हुए कहा कि करतारपुर साहिब के कॉरिडोर खोलने की बात पाकिस्तानी चीफ ने विचार करने की बात पर वो भावूक हो गए थे जिस कारण उन्होने चीफ को गले लगाया था।


