पत्थरबाजों ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश, सुरक्षाबलों को बनाया निशाना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक ओर पूरे देश में शांति से बकरीद मनाई जा रही है । वहीं कश्मीर में पत्थरबाजों ने माहौल को खराब करने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक ओर पूरे देश में शांति से बकरीद मनाई जा रही है । वहीं कश्मीर में पत्थरबाजों ने माहौल को खराब करने की कोशिश की है । ईद उल जुहा के दिन कश्मीर के अलग-अलग क्षेत्रों में पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई । पथरबाजों ने हाथ में ISIS के झंडे लिए थेऔर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे । बताया जा रहा है कि इस पत्थरबाजी में एक पत्रकार भी घायल हो गया है ।

stone pelters

सुरक्षाबलों को बनाया निशाना
पथरबाजों ने अनंतनाग के मंडी इलाके में सुरक्षाबलों को निशाना बनाया और उन पर ताबड़तोड़ पत्थर फेंके । बता दे वहीं पत्थरबाजों ने पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंडे भी लहराए । श्रीनगर में भी पत्थरबाजों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की ।पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर पथराव किया।

Jammu-Kashmir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *