कैप्टन के हेलीकॉप्टर को पसंद हिमाचल की वादियां !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का हेलीकॉप्टर पंजाब के ज्यादा हिमाचल प्रदेश में ज्यादा घुमता है। जिससे साफ पता चला है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का हेलीकॉप्टर पंजाब के ज्यादा हिमाचल प्रदेश में ज्यादा घुमता है। जिससे साफ पता चला है कि कैप्टन के हेलीकॉप्टर को हिमाचल की वादियां बहुत पसंद है। गौरतलब है कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब से ज्यादा हिमाचल से ज्यादा जुड़े हुए है। हिमाचल प्रदेश में उनका एक फार्म हाउस भी है।

capt amarinder helicopter

जब उनको दिल करता है वो तभी हिमाचल की वादियों में घुमने के लिए चले जाते है। सूत्रों से पता चला है कि नागरिक उड्डयन विभाग ने एक रिपोर्ट जारी कि जिसमें उन्होने बताया है कि कैप्टन का चंडीगढ़ से शिमला तक के इतने चक्कर लग गए है कि उनको गिना भी नहीं जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों से ये भी पता चला है कि आम राज्य प्रबंध विभाग से आरटीई ने भी रिपोर्ट जारी की है जिसमें उन्होने कैप्टन के हिमाचल दौरे के बारें में बताया है। आईये आपको बतातें है कैप्टन अमरिंदर सिंह के हिमाचल प्रदेश के दौरे के बारें में कि वो कितनी बार पंजाब से हिमाचल प्रदेश गए।

  • 27 अप्रैल, 31 मई और 1 जुन 2017 को शिमला दौरा
  • 7 अप्रैल को कैप्टन का हेलीकॉप्टर वैष्णो देवी का चक्कर लगा
  • 24 जुन को फिर कैप्टन के हेलीकॉप्टर ने शिमला का दौरा किया
  • 8 जुलाई को हैलिकाप्टर का केदारनाथ और बद्रीनाथ का चक्कर
  • 15 सितंबर से 17 सितंबर तक हिमाचल दौरा
  • 20 अक्तूबर से 23 अक्तूबर को कैप्टन का शिमला दौरा
  • 27 दिसंबर 2017 को देहरादून का दौरा
  • 19 मई से 23 मई 2018 तक मनाली का दौरा

गौरतलब है कि इस रिपोर्ट के बाद साफ कहा जा सकता है कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का पंजाब से ज्यादा हिमाचल प्रदेश में दिल ज्यादा लगता है। कैप्टन अमरिंदर सिंह का हेलीकॉप्टर सरकारी कामों से ज्यादा घूमने के लिए ज्यादा इस्तेमाल किया गया है और इसका सारा खर्च पंजाब सरकार ने ही उठाया है।

captain amarinder

सूत्रों से ये भी पता चला है कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का हेलीकॉप्टर दूसरे लोगों ने भी की है। पंजाब के लोग नशे जैसी गंभीर समस्या से गुजर रहे है और सीएम इस समस्या के समाधान निकालने की जगह हिमाचल की वादियों में घुम रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *