पेट्रोल पंपों पर ताक पर नियम-कानून, खुले में खुलेआम बेचा रहा पेट्रोल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नंगल में पेट्रोल पंप वालों की तरफ से पेट्रोलियम पदार्थ खुलेआम बेचा जा रहा हैं | आप आराम से किसी भी बोतल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नंगल में पेट्रोल पंप वालों की तरफ से पेट्रोलियम पदार्थ खुलेआम बेचा जा रहा हैं | आप आराम से किसी भी बोतल या कैन मैं पेट्रोल पंप से खुले में पेट्रोल ले सकते हैं | आलम ये है कि कोई भी ग्राहक पेट्रोल पंप पर जा कर इसे आसानी से बोतल में खरीद सकता है | हालांकि पेट्रोल को ऐसे खुले में नहीं बेचा जा सकता खरीदार को पंप पर अपने वाहन को ले जाना पड़ता है |

लेकिन नंगल में पेट्रोल पंपों पर नियम-कानूनों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है | वहीं तहसीलदार डीपी पांडे की माने तो उन्होंने कहा कि पेट्रोल को खुले में बेचने पर मनाही है | उनका कहना है कि वो फूड सप्लाई विभाग से तालमेल कर जल्द इस पर कार्रवाई करेंगे | लेकिन अब देखना ये होगा कि इस मामले पर प्रशासन कितनी जल्दी कार्रवाई करता है या करता भी है या नहीं |

 Watch Video

https://youtu.be/IVe_Cd6qnbE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *