ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री और शिरोमणी अकाली दल के प्रधान ने स्थानिक मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से पाकिस्तानी फौजी के मुखी को गले लगाने के विवाद पर अपना बयान दिया है।
सूत्रों से पता चला है कि सुखबीर बादल ने नवजोत सिंह सिद्धू थोड़ा सा मेंटल आदमी है जिसको ये नहीं पता है कि कौन सा काम करना चाहिए और कौन सा काम नहीं करना चाहिए।
साथ ही उन्होने ये भी कहा कि सिद्धू की तरफ से पाकिस्तान की फौज के मुखी को गले लगाना बहुत ही शर्मनाक बात है। सुखबीर बादल ने .ये भी कहा कि पाकिस्तान फौज के मुखी के कारण ही देश में आतंकवाद फैल रहा है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी यही बात कही थी। पाकिस्तान फौज के मुखी बाजवा के इशारों पर ही आतंकवाद फैल रहा है।


