ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बटाला में पुलिस के द्वारा 300 ग्राम हेरोइन सहित दो कश्मीरी .युवकों को गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवको के द्वारा हेरोइन की तस्करी की जाने वाली है जिसके बाद पुलिस ने सुचना के आधार पर नाकाबंदी की।
इस नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने दोनों युवकों को रोका पर वो नहीं रुके तो पुलिस ने उनको रुकने के लिए कहा तो बो भागने लगे पर पुलिस ने बहुत ही मुस्तैदी के साथ उन दोनो को पकड़ लिया। जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो पुलिस को उनके पास से 300 ग्राम हेरोइन बरामद की। पकड़े गए युवक कश्मीरी बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

