ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बाप और बेटे का रिश्ता बहुत ही न्यारा होता है और बेटे की खुशी के लिए पिता कुछ भी करने के लिए तैयार रहते है। इसके अलावा हर पिता का सपना होता है कि वो अपने बेटे के लिए कुछ ऐसा करें कि वो उसके लिए यादगार बन जाए।
ऐसा ही पटियाला के रहने वाले पिता ने अपने बेटे के लिए एक अनोखा काम किया है। बता दें कि मनीष कुमार ने अपने बेटे के लिए चांद पर एक एकड़ ज़मीन खरीदी है।
मिली जानकारी अनुसार मनीष ने अपने बेटे के लिए दो महीने पहले चांद पर 1 एकड़ जमीन खरीदी थी। इस जमीन को उन्होने जमीन यू कंपनी खरीदी है।
इस जमीन के पैसे उन्होने मास्टर कार्ज के द्वारा दिए है। मनीष ने इस जमीन की बुकिंग ऑनलाइन बुकिंग की थी।
गौरतलब है कि चाद पर खरीदी गई जमीन के दस्तावेज भी उनके घर आ गए है। इसके बाद उनके घर पर खुशी की लहर छाई हुई है।




