ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में पुलिस गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है जिसके चलते पंजाब के मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंडर को भी पंजाब पुलिस ने मौत के घाट उतार दिया। पंजाब में विक्की गौंडर ने अपनी दहशत के साथ पुलिस की नींद उड़ा कर रखी हुई थी।
जिसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर विक्की गौंडर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसको मौत के घाट उतार दिया। इस के चलते पंजाब पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने गैंगस्टर विक्की गौंडर के साथी गैंगस्टर सुख भिखारीवाल के लिए पैसे इक्ट्ठा करने वाले गरोह को गिरफ्तार किया है। सूत्रों का ये भी कहना है कि पुलिस ने इस गिरोह के करीब 6 मैंबरों को गिरफ्तार किया है।
कहा जा रहा है कि इनमें से पांच गिरोह मैंबर नाबालिग है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस सूत्रों का कहना है कि गैंग्सटर सुख भिखारीवाल के इशारे पर ये फोन कर फिरौती की गांग किया करते थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान इस गिरोह का पर्दाफार्श किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। जिससे पुलिस को कई बड़े अहम खुलासे होने की आशंका है।


