19 अगस्त को पंजाब आएंगे केजरीवाल, खैरा ग्रुप से नहीं करेंगे मुलाकात

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब आप में मची हलचल के बाद अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 अगस्त…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब आप में मची हलचल के बाद अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 अगस्त को पंजाब आ रहे हैं | हालांकि इस दौरान वो खैरा ग्रुप के किसी भी विधायक से मुलाकात नहीं करेंगे | आप के संगरूर से सांसद भगवंत मान का कुछ ऐसा ही कहना है | भगवंत मान का कहना है कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया हलका महल कलां से पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी के पिता के भोग में शामिल होने के लिए आ रहे हैं और वो 19 अगस्त को बरनाला के गांव पंडोरी पहुंच रहे हैं | लेकिन इस दौरान वो खैहरा ग्रुप से मुलाकात करेंगे या नहीं इस पर अभी संश्य ही बना हुआ है |

kejriwal

आपको बता दें कि केजरीवाल ड्रग मामले में अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मानहानि केस में माफी मांगने के बाद पहली बार पंजाब आ रहे हैं | वहीं ये वो समय भी है जब आप की पंजाब इकाई में फूट चल रही है और पार्टी से बाग़ी हुए नेता सुखपाल खैहरा ने पार्टी की पंजाब इकार्इ को भंग करके अपनी अलग कमेटी भी बना ली है | हालांकि सूत्रों ने ये भी खुलासा किया है कि मुताबिक विधायक पंडोरी के पिता के भोग में खैरा ग्रुप के विधायकों के पहुंचने की भी उम्मीद है लेकिन केजरीवाल की तरफ से बाग़ी ग्रुप के साथ कोई बातचीत करने की संभावना नहीं है। यह भी अनुमान लगाए जा रहे हैं कि भोग उपरांत केजरीवाल और सिसोदिया पार्टी के विधायकों और राज्य की लीडरशिप के साथ मौजूदा हालातों पर चर्चा कर सकते हैं।

kejriwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *