ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ के कुलासी गांव में देर रात एक व्यक्ति की तेजधार चाकू गोदकर हत्या कर दी गई | मिली जानकारी अनुसार मृतक रामनिवास चौकीदार का काम करता था रात के समय वो अपने घर के बाहर चारपाई पर सोया था |
जब सुबह पड़ोसियों ने चारपाई के नीचे खून से लथपथ रामनिवास का शव पड़ा देखा तो उसी समय परिजनों को सूचना दी जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।

