सिरसा से सामने आया मां का घिनौना रूप, चार साल के मासूम की लात-घूसों से कर रही पिटाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा में शहर के आर्य स्कूल के पास रहने वाली एक महिला अपने ही चार साल के मासूम बेटे पर हैवान बनकर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा में शहर के आर्य स्कूल के पास रहने वाली एक महिला अपने ही चार साल के मासूम बेटे पर हैवान बनकर निर्दयता से अत्याचार का कहर बरपा रही थी। शहर थाना पुलिस के पास सका वीडियो पहुंचा, जिसमें उसने अपने बच्चे को फर्श पर लेटा रखा था और उसको लात और घूंसों से बुरी तरह पीट रही थी। बच्चा जोर जोर से चिल्लाए जा रहा था।

पुलिस ने वीडियो देखकर बच्चे की दादी के बयान लिए और उसकी शिकायत पर बच्चे की मां के खिलाफ जेजे एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है। वहीं मामला बाल संरक्षण विभाग के नॉलेज में भी आ गया है। जिसके आधार पर बच्चे की सुरक्षा का जिम्मा अब विभाग ने बच्चे की दादी को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

Watch Video

https://youtu.be/Qo989G4CD9A

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *