मजदूर की तेजधार हथियारों से हत्या, बेरहमी से काट कर की गई मजदूर की हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर में गत रात्रि एक मजदूर की तेजधार हथियारों से प्रहार कर के बेरहमी से हत्या कर दी गई | जालंधर के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर में गत रात्रि एक मजदूर की तेजधार हथियारों से प्रहार कर के बेरहमी से हत्या कर दी गई | जालंधर के रंधावा मसंदा में 20 वर्षीय गौरव अपने साथी के साथ कमरा किराये पर लेकर रह रहा था और मेहनत मजदूरी कर के अपना गुजारा कर रहा था | उसके साथी ने बताया कि गुरुवार की आधी रात को तीन अज्ञात लोग उनके कमरे में आए और गौरव को तेजधार हथियारों से बेरहमी से काट डाला और मौके पर ही उसकी मौत हो गई |

गौरव की हत्या करने के बाद हत्यारे फरार हो गए | फिलहाल थाना मक्सूदां की पुलिस मामले की जांच कर रही है और गौरव के साथी से पूछताछ की कर रही है | इस वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।

Watch Video

https://youtu.be/tSPaPUPuv1w

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *