इमरान खान ने प्रधानमंत्री के तौर पर ली शपथ, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तानी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया इमरान खान ने 22वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। उन्हें राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तानी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया इमरान खान ने 22वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। उन्हें राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने प्रधानमंत्री के पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। समारोह में काले रंग की शेरवानी पहनकर पहुंचे खान ने उर्दू में शपथ ली। उनके इस खास दिन में शरीक होने के लिए पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के मंत्री नवोजत सिंह सिद्धू पहुंचे थे। इस्लामाबाद में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान ने सादे समारोह में शपथ ग्रहण की।

 65 साल के खान को कल सामान्य बहुमत से नये प्रधानमंत्री चुना गया था। शपथग्रहण समारोह में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों सहित तीसरी पत्नी बुशरा मनेका भी पहुंची थी। समारोह के दौरान पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने सिद्धू से बातचीत की और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। जिसपर भारत में काफी बवाल हो रहा है। गौरतलब है कि देश में 25 जुलाई को हुए आम चुनावों के तीन सप्ताह बाद वह नये प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है।

इमरान ने शपथग्रहण में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी कपिल देव, सुनील गावस्कर और नवजोत सिंह सिद्धू को फोन करके आमंत्रित किया था। जहां देव और गावस्कर ने उनके निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया वहीं सिद्धू स्वीकार करके पड़ोसी मुल्क पहुंचे। उन्होंने इमरान को तोहफे के रूप में पश्मीने की शॉल भेंट की। सिद्धू के पास 15 दिनों का वीजा है।

 Watch Video 

https://youtu.be/H8AFmGj6SwY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *