कैबिनेट मंत्री आशु को CM के सुरक्षाकर्मी ने मारा धक्का तो आम जनता को क्या होगा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कैप्टन अमरिंदर सिंह के राज में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को आगे पता नहीं क्या क्या देखने को मिल सकता है। इस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कैप्टन अमरिंदर सिंह के राज में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को आगे पता नहीं क्या क्या देखने को मिल सकता है। इस बात को कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। क्योकि कैप्टन अमरिंदर के सुरक्षाकर्मी उनके मंत्रियों को कुछ नहीं समझते है जिस कारण वो कैप्टन के सामने ही बेइज्जती करने से बिल्कुल भी कतराते नहीं है। ऐसा ही ताजा मामला लुधियाना से देखने को मिला जहां पर कैप्टन अमरिंदर के सुरक्षाकर्मी ने कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को धक्का मारा।

https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/725419047800048/

ये सब कैप्टन अमरिंदर सिंह के सामने ही हुआ और उन्होने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी। साथ ही भारत भूषण आशु ने भी इस पर बिल्कूल भी एतराज नहीं जताया। जिससे साफ पता चल रहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के काल में इस तरह से बेइज्जत होने से उनको बिल्कूल भी फर्क नहीं पड़ता है। पर सवाल ये उठता है कि पंजाब कैबिनेट मंत्री के साथ इस प्रकार का व्यवहार हो रहा है तो पंजाब की जनता के साथ क्या होगा। आम लोग कैप्टन अमरिंदर के पास अपनी समस्याओं को लेकर कैसे जाएगे। जब उनके सुरक्षाकर्मी इस तरह के व्यवहार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *