ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: होशियापुर के तलवाड़ा से एक ऐसा मामला सामने आया है जहा पर एक व्यक्ति ने घर में घुसकर गोलियां चला दी जिस कारण इस दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी अनुसार फिरोजपुर के रहने वाले गौरव ने अपनी पत्नी के घर जाकर तीन गोलियां दागी जिस कारण एक महिला घायल हो गई।
वहीं दूसरी तरफ पीड़ित परिवार का कहना है कि गौरव का उनकी बेटी के साथ तालाक हो चुका है इसके बाद भी वो उसको लेने के लिए आया था जब उसने उसके साथ जाने के लिए मना कर दिया तो उसने घर में आकर फायरिंग कर दी।
जिस कारण उनकी दूसरी बेटी गंभीर घायल हो गई। इस वारदात को अंजाम देकर वो अपने साथियों के साथ फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


