ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने जालंधर में तिरंगा फहराया | उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं |
तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने फहराया तिरंगा
कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने पटियाला के YPS स्टेडियम में तिरंगा फहराया | इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं |
साधु सिहं धर्मसोत ने फहराया झंडा
72वें स्वतंत्रता दिवस पर कैबिनेट मंत्री साधु सिहं धर्मसोत ने संगरूर में झंडा फहराया | जहां, बारिश में भी झंडे की रस्म को अदा किया गया | इस मौके धर्मसोत ने कांग्रेस की उपलब्धियों का ब्खान भी किया |
सरकार की उपलब्धियों का किया बखान
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों, आम लोगों और पर्यावरण को लेकर हर संभव काम किये है | धर्मसोत ने कहा कि भारत को आज़ाद करने में जिन शूरवीरों ने क़ुर्बानी दी है, हम उनके शुक्रगुजार है | क्योंकि, उनकी वजह से ही हम आज़ाद हैं |
बीएसएफ ने पाक रेंजर्स के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
अपने स्वतंत्रता दिवस की खुशी में भारतीय सीमा सुरक्षा बल ने पाक रेंजर्स को भी शामिल किया | बीएसएफ ने पाक रेंजर्स को मिठाई देकर दोस्ती की ओर एक और कदम बढाया |
पाक रेंजर्स ने भी बीएसएफ के साथ मनाया था आजादी दिवस
पिछले लंबे समय से बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच ये रिवाज चलता आ रहा है | पाक रेंजर्स ने भी 14 अगस्त को बीएसएफ को मिठाई दी थी |
मदरसों में फहराया तिरंगा
मलेरकोटला में लोगों ने देश भक्ति का परिचय देते हुए मदरसों में तिरंगा फहराया | मदरसे के ट्रस्टियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया | साथ ही हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के गीत भी गए | उनका कहना था कि हम भारतीय हैं और रहेंगे |
देश भक्ति के गीत भी गए
उन्हें देश भक्ति का प्रमाण देने की कोई जरूरत नहीं है | लेकिन, कुछ लोग जानबूझकर देश का माहौल ख़राब कर रहे है | उन्होंने कहा कि हर कोम के लोगों ने शहीदी देकर देश को आज़ाद करवाया है |
सेना ने लगाई प्रदर्शनी
फिरोजपुर में सेना ने सैन्य उपकरण, फौजी बैंड और सेना के कार्यो को दर्शाती प्रदर्शनी लगाई | जिसमें अलग-अलग स्कूलों के छात्रों और लोगो ने हिस्सा लेकर जानकारी हासिल की |
Watch Video
https://youtu.be/7d1bTb_Z2M4
