ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में सूदखोर से परेशान एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है | फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी के रहने वाले गौरव शर्मा ने अपने घर पर ही फांसी लगाकर जान दे दी | गौरव ने अपने पैर पर लिखा की उसकी मौत की वजह पंडित देवकीनंदन है |
मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने आरोपी देवकीनंदन से पैसे उधार लिए थे जिसके बदले गौरव काफी रकम भी दे चुका था लेकिन बावजूद इसके आरोपी ने उनका मकान हड़प लिया और अभी भी उनके ऊपर बकाया बता रहा है इससे दुखी होकर उसके पति ने आत्महत्या की है | घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है |

