ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पकिस्तान की इंसानियत की तस्वीरें एक बार फिर सामने आई है | उसकी बेशर्म मानवताभरी दलीलों की पोल खुली है | भारत पाकिस्तान के नागरिकों को एम्स में इलाज की सहूलतें चाहे दे लेकिन पाकिस्तान है कि एक मरीज के इलाज के लिए अपनी ज़मीन पर विमान की इमरजेंसी लैंडिग को रोक दे | ऐसा ही एक मामला सामने आया है | जब एक विमान में बीमार भारतीय यात्री के इलाज के लिए पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गयी लेकिन पकिस्तान ने उसे मेडिकल हेल्प देने से इनकार कर दिया |
विपिन नाम के इस मुसाफिर के साथ जालंधर के पंकज मेहता थे, जिन्होंने इस मामले की जानकारी प्रधान मंत्री को ट्वीट के जरिये दी | पंकज के मुताबिक ये कंपनी की तरफ से टर्की का टूर था | वो वहां से वापिस लौट रहे थे | लेकिन जब रात में डिनर दिया गया तो पंकज के साथी विपिन की तबियत ख़राब हो गयी | जब इस मामले पर पाकिस्तान से इमरजेंसी मदद मांगी गई तो पाक ने इससे इनकार कर दिया |
Watch Video
https://youtu.be/c5FIllv9_RE
