ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बलवंत सिंह राजोआणा पटियाला में अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए लाया गया था। इस दौरान उन्होने अपने लिखा हुआ पत्र जारी किया जिसमें उन्होने रेफरेंडम 2020 का विरोध किया।
साथ ही उसके पीछे काम कर रहे लोगों पर भी निशाना साधा।
राजोआणा ने अपने पत्र में लिखा कि खालसा जी में आपसे खालिस्तान के संघर्ष के बारे में अपने विचार सांझा करना चाहता हुँ। उन्होने कहा कि जेल में बंद हुए उन्हे करीब 23 साल हो चुके है और उनसे किसी भी खालिस्तानी ने उनसे मुलाकात नहीं की।
साथ ही उन्होने कहा कि खालिस्तान के लिए जो लड़ाई लडी जा रही है वो सिर्फ हवा में ही लड़ी जा रही है। जिस कारण उसका जमीनी हकीकत नहीं है।
खालिस्तान के इस संघर्ष के पीछे कई शैतानी दिमाग काम करे रहे है और उनका उद्देश्य आजादी नहीं है। बल्कि उनका उद्देश्य पंजाब की जड़ो को कमजोर करना है।
गौरतलब है कि राजोआणा ने अपने पत्र में खालिस्तान का पूरा विरोध किया है और साथ ही कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा है। बलवंत सिंह राजोआणा बेअंत सिंह के हत्याकांड के आरोप में केंद्रीय जेल में फांसी की सजा भुगत रहे है।





