ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शिवसेना के नेता के घर के बाहर खालिस्तान के पोस्टर लगे होने की खबर सामने आई है। सूत्रों से पता चला है कि शिवसेना नेता नरिंदर थापर के घर के बाहर पोस्टर लगे हुए मिले है। गौरतलब है कि 12 अगस्त को लदंन में रैफरेड़म 2020 की होने वाली रैली का विरोध कर रहे है।
जिस कारण ये मामला उसी के साथ जुड़ा हुआ है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि पोस्टर लगाने के साथ साथ शिवसेना के नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। पोस्टर में लिखा हुआ है कि नरिंदर थापर कुछ बोलने से पहले सोच लेना सिहों से ठकारना उसके बस का काम नहीं है।
उसको जान से मार दिया जा सकता है। जिस कारण वो इस मामले से दूर रहे और आराम से बैठन जाने को भी कहा। उनके लिए धमकी नहीं बल्कि सलाह समझने को कहा है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि यदि वो शांत हो कर ना बैठे तो नरेंद्र पाल और उनके साथियों का बहुत बुरा हाल हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पोस्टर को दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


