स्वतंत्रता दिवस के दौरान पंजाब में ट्रेनों को उड़ाने की मिली धमकी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: स्वतंत्रता दिवस के दौरान पंजाब के अंदर बड़ी वारदात को अंजाम देने की खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से पता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: स्वतंत्रता दिवस के दौरान पंजाब के अंदर बड़ी वारदात को अंजाम देने की खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि पंजाब के अंदर रेलगाड़ियों को उड़ा देने के धमकी भरे खत मिल रहे है। जिस कारण सरकार ने रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए है।

Ferozepur Cant

सूत्रों से पता चला है कि रोज़पुर डिवीज़न दफ्तर को एक खत मिला। जिसमें लिखा था कि फरीदकोट और फिरोजपुर छावनी में ट्रेनों को उड़ा देने की धमकी मिली। इसके बाद पुलिस प्रशासन और रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया जिस कारण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। साथ ही आने जाने वाले लोगों की अच्छी तरह से चेकिंग की जा रही है।  गौरतलब है कि इस धमकी के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। फिलहाल पुलिस ने अपनी चौकसी बनाई रखी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *