किसान, कर्ज और खुदकुशी- फरीदकोट में एक और किसान ने की खुदकुशी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार ने किसानों के लिए कई स्कीम लागू की इसके बावजुद भी किसानों की खुदकुशी का सिलसिला लगातार जारी है। सरकार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार ने किसानों के लिए कई स्कीम लागू की इसके बावजुद भी किसानों की खुदकुशी का सिलसिला लगातार जारी है। सरकार किसानों के लिए कुछ भी नही ंकर रही है और किसान कर्ज से परेशान होकर मौत को गले लगा रहे है पंजाब सरकार ने सरकार बनने से पहले कर्ज और नशे को लेकर कई अहम फैसले लिए थे इसके बावजुद पंजाब के किसानों और नौजवानों की मौत हो रही है। ना ही पंजाब के किसानों का कर्जा माफ हुआ और ना ही पंजाब में से नशा खत्म हुआ।

farmer

ऐसा ही एक और मामला फरीदकोट से सामने आया है जहां पर एक 27 वर्षीय किसान ने कर्ज से परेशान हो कर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी अनुसार किसान दलजीत सिंह पर करीब 10 लाख रूपए का कर्ज था जिस कारण वो काफी परेशान चल रहा था इसी परेशानी के चलते उसने जहरीले पदार्थ को निगल कर आत्महत्या कर ली। गौरतलब है कि पंजाब में किसानों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है बल्कि बढ़ता ह जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *