ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कैनेडा में बैंकुवर पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई कर एक बड़ी सफलता हासिल की है।
बता दें कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए काफी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और ड्रग्ग पदार्थ बरामद की है। मिली जानकारी अनुसार कैनेडा में सबसे बड़े गेंग इंडो-कैनेडियन ग्रुप का पर्दाफार्श हुआ है।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 14 गैंगस्टरों को गिऱफ्तार किया साथ ही कई हथियार, विस्फोटक पदार्थ और नशीला पदार्थ बरामद किया है।
इसके साथ ही पुलिस ने 8 लाख डॉलर से भी अधिक नकदी और 8 लाख डॉलर के गहने और कई कारें भी बरामद की है।
फिलहाल पुलिस ने पकड़े हुए 14 गैंगस्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।




