ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के मशहूर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को चंडीगढ़ पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने कई अहम खुलासे किए। गौरतलब है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को रूपनगर की जेल में 14 दिन की रिमांड में रखा गया है।
वहीं दूसरी तरफ रूपनगर की पुलिस ने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के साथी अकाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि इस मुठभेड़ के दौरान आकाश जख्मी हो गया था।
मिली जानकारी के अनुसार आकाश बंदूक की नोक पर एक श्रद्धालू की गाड़ी को लेकर फरार हो गया था। जैसे ही पुलिस को इस मामले की जानकारी हुई तो पुलिस ने आकाश का पीछा किया और इस दौरान आकाश ने अपने बचाव में गोली भी चलाई। पुलिस ने गोली की जबावी कार्रवाई की तो आकाश जख्मी हो गया।
पुलिस का कहना है कि आकाश पर कई हत्या करने के मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि आकाश गैंगस्टर दिलप्रीत का एक बहुत कुख्यात शार्पशुटर है। गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा पुलिस के कब्जे में पहले ही आ गया था और अब उसका साथी भी गिरफ्त में आ गया है। जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।



