तंत्र-मंत्र से मोक्ष तक…तांत्रिक बाबाओं का कारनामा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बाबाओं की कई कहानियां और कई कारनामे आप सुन चुके हैं | लेकिन ये बाबा हैं कि अपने कारनामों से बाज ही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बाबाओं की कई कहानियां और कई कारनामे आप सुन चुके हैं | लेकिन ये बाबा हैं कि अपने कारनामों से बाज ही नहीं आ रहे और हम आपको नित नए बाबा का नया कारनामा बता रहे हैं | आज भी हम आपको ऐसे ही कारनामे के बारे में बताएंगे | लेकिन ये बाबाओं की तांत्रिक सिद्धियों से जुड़ा हुआ मामला है | तो क्या है बाबा और उनके तंत्र मंत्र की कहानी और क्या हैं उनके तांत्रिक कारनामे |

 बाबा राम पाल, आसाराम, राम रहीम के किस्से आपने सुने हैं और बहुत देखे भी हैं लेकिन अब इन बाबाओं को भी मात देने के लिए तंत्र-मंत्र और सिद्धियां प्राप्त बाबा आ गए हैं और हम आपको ये भी बता दें कि ये बाबा और भी ज्यादा खतरनाक हैं |

दिल्ली में हुए बुराड़ी कांड के बारे में तो आपने सुना और देखा ही होगा | अब दिल्ली  के साथ लगते हरियाणा में भी कुछ ऐसा ही कांड हुआ है | जो बहुत चौंकाने वाला है | जिसमें मोक्ष की प्राप्ति के लिए किसी ने मौत को गले लगा लिया |

दिल्ली के तांत्रिक उदय के बारे में कर्मवीर की पत्नी ने खुलासे किए हैं और उनमें एक खुलासा ये भी है कि कर्मवीर तांत्रिक से रेगुलर बात करता था और वो उसके खिलाफ कुछ भी नहीं सुनना चाहता था |

वहीं मृतक की मां ने भी कई खुलासे किए जिनमें से एक बड़ा खुलासा ये कि तांत्रिक उनके घर आ चुका था इतना ही नहीं वो स्कूल में जाकर कर्मवीर के साथ उनके बच्चों से भी मुलाकात कर चुका था |

Watch Video

https://youtu.be/gkaFVyV3ivQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *