कैशलेस और पेपरलेस इलाज की मिलेगी सुविधा, 15 अगस्त से मिशन का होगा शुभारंभ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के पात्र लाभार्थियों को कैशलेस और पेपरलेस स्वास्थ्य उपचार सुविधा प्रदान करने के लिए 15…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के पात्र लाभार्थियों को कैशलेस और पेपरलेस स्वास्थ्य उपचार सुविधा प्रदान करने के लिए 15 अगस्त, 2018 को आयुष्मान भारत-हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण मिशन का शुभारंभ करने का फैसला लिया है |

इस योजना को पॉयलट आधार पर सभी 22 जिलों के एक-एक सरकारी अस्पताल, एक ईएसआई अस्पताल और एक मेडिकल कॉलेज में लागू किया जाएगा | ये फैसला मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में लिया गया… बैठक में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी उपस्थित थे |

कैशलेस और पेपरलेस इलाज की मिलेगी सुविधा

आयुष्मान भारत-हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण मिशन के तहत सुविधा

15 अगस्त से मिशन का होगा शुभारंभ

पॉयलट प्रोजेक्ट आधार पर सभी 22 जिलों में किया जाएगा लागू

Watch Video 

https://youtu.be/6r0Xp28wDdo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *