पंचकूला हिंसा मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी रेप केस मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी रेप केस मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में हुई हिंसा के मामले में बुधवार को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की फुल बेंच में सुनवाई हुई | सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार ने सिरसा के सिविल सर्जन की तरफ से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें डेरे के अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर्स और दूसरे स्टाफ की क्वालिफिकेशन के बारे में डिटेल दी गई | हालांकि कोर्ट ने रोहतक मेडिकल कॉलेज के 3 प्रोफेसर की देखरेख में एक कमेटी बनाने का आदेश दिया जो डेरे के अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर्स की क्वालीफिकेशन की रिपोर्ट देगी |

panchkula hinsa

इसके अलावा कोर्ट ने हरियाणा के एजी बलदेव महाजन को पूछा कि डेरे के स्कूलों और कॉलेज को चलाने के लिए जो एडहॉक कमेटी बनाई गई थी, उसकी मॉनिटिरिंग कौन कर रहा है ? कोर्ट ने तल्ख लहजे मे कहा कि ये काम आपका है और आपको ही करना है | सुनवाई के दौरान एसआईटी की तरफ से पंचकूला हिंसा के मामले में अभी तक जांच को लेकर स्टेटस रिपोर्ट दी गई | रिपोर्ट में बताया गया कि आदित्य इंसा को पकड़ने की कोशिश जारी है और उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया है | साथ ही उसकी प्रॉपटी अटैच करने की तैयारी की जा रही है | सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पंचकूला हिंसा के बाद जितनी भी FIR दर्ज हुई है, उसकी एक ताजा स्टेटस रिपोर्ट अगली सुनवाई के दौरान मांगी है |

panchkula hinsa

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *